शरीर और त्वचा के लीए अती आवश्य़क पानी


- रोजाना खूब पानी पियें। इससे आपकी त्वचा में पानी की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही आपको अपने आहार में भी बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए आपको खूब फल और सब्जियां खाने की जरूरत है। इससे आपकी त्वचा को जरूरी पोषण मिलेगा। प्रोसेस्ड और तैलीय भोजन का सेवन न करें। यह आपकी त्वचा के लिए अच्छा नहीं।


 - अपनी त्वचा में नमी का जरूरी स्तर बनाये रखने के लिए जरूरी है कि रोज रात को मॉश्चराइजर लगाकर सोयें। इससे आपकी त्वचा को 24/7 पोषण मिलेगा। केमिकल उत्पादों के उपयोग से बचें। स्वस्थ त्वचा के लिए कुदरती उत्पादों का उपयोग करना बेहतर रहेगा।

 - शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारी त्वचा को भी पानी की जरूरत होती है। हमारी त्वचा पानी से बनी कोशिकाओं से निर्म‍ित होती है। शरीर के अन्य अंगों की तरह, हमारी त्वचा को भी सही प्रकार से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है।

 - अगर त्वचा में पानी की अध‍िक कमी हो जाए, तो इससे वह रूखी, सख्त और पपड़ीदार हो जाती है। रूखी त्वचा पर झुर्रियां और अन्य प्रकार के नुकसान होने की आशंका अध‍िक होती है। तो, अपनी त्वचा को किसी प्रकार के नुकसान से बचाने के लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पियें।
 - हमें दिन भर नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिये। आख‍िर हमारे शरीर से लगातार पानी कम होता रहता है। यहां एक बात जानना और जरूरी है कि हम जो भी पानी पीते हैं वह त्वचा तक पहुंचने से पहले हमारे शरीर के अन्य अंगों तक पहुंच जाता है। तो, ऐसे में त्वचा का बाहर से खयाल रखना भी जरूरी होता है।

Comments