- आम में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो हानिकारक
तत्वों से शरीर की रक्षा करता है।
- आम असमय
झुर्रियों से भी हमें बचाता है।
- आम में
विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
- एक
सामान्य आम में उससे ज्यादा विटामिन होता है जितने विटामिन की हमें हर दिन जरूरत
होती है।
- आम
पाचन प्रक्रिया में सहायक होता है, यह अपच और
एसीडीटी जैसी समस्याओं को दूर करता है। आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स खाना पचाने
में सहायता करते हैं।
- जो लोग एनियामा से ग्रसत हैं, उनके लिए आम बहुत लाभदायक होता है।
- आम मुहांसों को खत्म करने में भी काफी असरदार
है। आम के गूदे को चेहरे पर लगाएँ और 10 मिनट चेहरे को
बाद धो लें। इससे आपके चेहरे पर के मुहांसों के बंद पड़े छिद्र खुल जायेंगे। एक
बार जब ये छिद्र खुल जायेंगे तो मुंहासों का निर्माण खुद बंद हो जायेगा।
- आम में
विटामिन A और विटामिन C पाए जाते हैं, जो कि शरीर के अंदर कोलाजेन प्रोटीन के निर्माण
में सहायता करते हैं। कोलाजेन ब्लड वेसल और शरीर के कनेक्टिव टिशू को सुरक्षित
रखता है, जिससे त्वचा की उम्र ढलने की प्रक्रिया
धीमी हो जाती है।
- एक Cup आम का जूस पीने से हमें एक दिन के लिए जरूरी
विटामिन A का 25 प्रतिशत
हिस्सा मिल जाता है. यह आंख की रोशनी को बेहतर बनाता हैं।
- कच्चे
आम को पकाकर पीने से यह लू लगने से बचाता है। और लू लगने पर भी कच्चे आम को पकाकर
पीना फायदेमंद होता है।
- आम में
लेप्टिन नाम का रसायन पाया जाता है जिससे भूख कम लगती है।
- आम
किडनी की बीमारियों को दूर रखने में सहायक होता है।
- यह गैस की समस्या भी कम करता ह।

Comments
Post a Comment